Thursday, October 22, 2026
HomeखेलJane's Cricket League : टाइटन ने चेलेंजर्स को 9 विकेट से हराया,...

Jane’s Cricket League : टाइटन ने चेलेंजर्स को 9 विकेट से हराया, पावर एंजल्स ने वंडर वुमन का दी श‍िकस्त

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के तत्वावधान में आज से रामपुर परिसर स्थि‍त पाण्डुताल मैदान में जेनको क्रि‍केट लीग और खेल प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने किया, जबक‍ि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने की।

इस अवसर पर पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर टेक्निकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल मिलिन्द भान्दक्कर, मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन धीरेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन संपदा सराफ गुर्जर और कंपनी के वरिष्ठ अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थि‍त थे।

सुनील तिवारी व मनजीत सिंह ने जेनको क्रि‍केट लीग की ट्राफी का अनावरण कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। जेनको क्रि‍केट लीग में 10 टीमें भाग ले रही हैं।

जेनको लीग का उद्घाटन मैच टाइटन व चेलेंजर्स टीम के मध्य खेला गया, जिसमें टाइटन टीम 9 विकेट से विजयी रही। वहीं महिला वर्ग के अंतर्गत में पावर एंजल्स ने वंडर वुमन को भी 9 विकेट से पराजित किया।

टाइटन ने चेलेंजर्स को 9 विकेट से हराया-जेनको लीग का प्रथम मैच टाइटन व चेलेंजर्स के मध्य खेला गया।

टाइटन टीम डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल मिलिन्द भान्दक्कर के नेतृत्व में और चेलेंजर्स टीम प्रबंध यंचालक मनजीत सिंह के नेतृत्व में मैदान में उतरी। चेलेंजर्स टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

चेलेंजर्स टीम ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 91 रन बनाए। उनकी ओर से रूपेश शाह ने विश्वसनीय पारी खेलते हुए 45 रन बनाए।

चेलेंजर्स टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। उनकी ओर आशुतोष सहस्त्रबुद्धे ने 35 रन की प्रभावशाली पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोष‍ित किया गया।

पावर एंजल्स ने दी वंडर वुमन को दी श‍िकस्त-महिला क्रिकेट मैच में पावर एंजल्स ने वंडर वुमन को 9 विकेट से पराजित किया। वंडर वुमन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 57 रन बनाए।

वंडर वुमन की ओर से कप्तान मनीषा झारिया ने 30 रन का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पावर एंजल्स ने नेहा सिंह की 24 रन की पारी से एक विकेट के नुकसान पर 6 ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। नेहा सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। ‍

आज मैच के अंपायर सुबोध धांडे व संदीप बर्मन और स्कोरर सुशील पांडे व प्रणव देशमुख रहे। जेनको क्रि‍केट लीग के अंतर्गत 10 फरवरी को दोपहर 1.00 बजे वॉरियर्स व लेजेंड्स के मध्य और 3.30 बजे हिटर्स व ग्लेडीएटर्स के मध्य मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Latest News