Homeमध्य प्रदेशजिला चिकित्सालय के शिविर में 54 दिव्यांगजनों के बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र

जिला चिकित्सालय के शिविर में 54 दिव्यांगजनों के बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिये पंजीयन करने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय जबलपुर में आयोजित शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 54 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इनमें अठारह वर्ष तक की आयु के 14 तथा अठारह वर्ष से अधिक की आयु के 40 दिव्यांगजन शामिल थे।

प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने बताया कि उच्च न्यायालय की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशानुसार 18 वर्ष तक की आयु के दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन करने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आगामी सप्ताह भी जिले में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Latest News