दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड के लिये पंजीयन करने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने आज शुक्रवार को जिला चिकित्सालय जबलपुर में आयोजित शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 54 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
इनमें अठारह वर्ष तक की आयु के 14 तथा अठारह वर्ष से अधिक की आयु के 40 दिव्यांगजन शामिल थे।
प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने बताया कि उच्च न्यायालय की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशानुसार 18 वर्ष तक की आयु के दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन करने और दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आगामी सप्ताह भी जिले में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।











