Tuesday, July 21, 2026
Homeखेलकोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले पर बारिश का साया

कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबले पर बारिश का साया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में रविवार को क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी भिड़ंत होने जा रही है, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेला जाना है। हालांकि मैच से पहले मौसम ने दोनों टीमों और फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

शनिवार शाम से बदला मौसम का मिजाज

शनिवार शाम को कोलंबो में हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद स्टेडियम की पिच को तुरंत कवर से ढक दिया गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और देर रात तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

रविवार को भी बारिश की आशंका

श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दिन भी कोलंबो में बारिश हो सकती है। विभाग ने बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिससे लगातार बारिश की संभावना बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम को 70% तक बारिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं, AccuWeather के मुताबिक शाम के समय बादल छाए रहेंगे और लगभग 13% वर्षा की संभावना है।

20 मिनट में फिर शुरू हो सकता है खेल

राहत की बात यह है कि आर. प्रेमदासा स्टेडियम आधुनिक तकनीक से लैस है। यहां बारिश रुकने के लगभग 20 मिनट के भीतर खेल दोबारा शुरू किया जा सकता है।

भारत की रणनीति पर नजर

क्रिकेट और राजनीतिक तनाव के बीच खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत अपनी मध्यक्रम की मजबूती और फिट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पर काफी हद तक निर्भर रहेगा। टीम पूरे 40 ओवर का मैच खेलने के इरादे से मैदान में उतरेगी, लेकिन अंतिम फैसला मौसम की मेहरबानी पर टिका रहेगा।

फैंस की नजर अब आसमान पर है—क्या मौसम इस महामुकाबले का मजा किरकिरा करेगा या दोनों टीमें पूरा मुकाबला खेल पाएंगी?

Related Articles

Latest News