कटनी। एमपी के कटनी स्थित नैगवा गांव में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले से घायल किसान की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होने देखा कि तेंदुआ किसान को घसीट रहा है।
लाठी लेकर खदेडऩे पर तेंदुआ भाग गया।
कटनी के ग्राम नैगवा बाकल निवाी बल्लू सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष आज सुबह अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी झाडिय़ों में छिपे एक तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
हमले के बाद तेंदुआ किसान बल्लू सिंह को घसीटकर ले जाने लगा। चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान लाठी-डंडे लेकर तेदुआ को खदेड़ दिया। घायल बल्लू को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंंचाया गया। जहां पर हालत को देखे हुए भरती कर लिया गया है।
वहंी घटना की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए, जिनका कहना था कि किसान का खेत जंगल से लगा हुआ है, जिसके चलते आए दिन जंगली जानवर खेत में आ जाते है। घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त रही, खेतों में काम कर रहे किसान अपने अपने घरों को लौट आए थे।











