Wednesday, July 8, 2026
Homeमध्य प्रदेशWCR के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को भी...

WCR के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ

WCR : जबलपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे–दानापुर–पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में आगामी 30 सितम्बर तक विस्तार किया गया है। इस निर्णय से पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच शामिल है।
WCR : गाड़ी संख्या 01449 पुणे–दानापुर दैनिक स्पेशल ट्रेन:-

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 16 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से 15:40 बजे प्रस्थान कर रास्ते में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी (05:40/05:50 बजे), जबलपुर (09:05/09:15 बजे), कटनी (10:30 /10:35 बजे), सतना (12:55/13:00 बजे), मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए तीसरे दिन भोर 02:45 बजे दानापुर पहुँचेगी। इस अवधि में यह स्पेशल ट्रेन कुल 75 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी।

गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे दैनिक स्पेशल ट्रेन:-

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 18 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना (18:10/18:15 बजे), कटनी (19:50 /19:52 बजे), जबलपुर (21:35/21:40 बजे), इटारसी (01:20/01:25 बजे), खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), दौंड कॉर्ड लाइन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए दूसरे दिन सायं 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। इस अवधि में यह स्पेशल ट्रेन कुल 75 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी।

रेल यात्री विस्तारित अवधि के स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं रेलवे वेबसाइट ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News