Friday, April 24, 2026
Homeखेल🏏T20 वर्ल्ड कप 2026 में युवराज का न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक

🏏T20 वर्ल्ड कप 2026 में युवराज का न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह दिला दी।

सिर्फ 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और 58 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। 19 साल 141 दिन की उम्र में शतक ठोककर समरा दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।


💥 65 गेंदों में 110 रन, कप्तान के साथ 116 रन की साझेदारी

समरा ने 65 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। उन्होंने कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ मिलकर 116 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की।

शुरुआत में संयम दिखाने के बाद समरा ने आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कनाडा की ओर से पहला शतक भी।


📊 एक पारी, कई रिकॉर्ड

इस धमाकेदार शतक के साथ समरा ने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए—

  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र (19 साल 141 दिन) में 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक

  • टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले कनाडा के पहले बल्लेबाज

  • पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश की ओर से शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

  • टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का 5वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (110 रन)

उन्होंने जुनैद सिद्दीकी (19 साल 325 दिन, 2007) का सबसे कम उम्र में फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ा।


🏆 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • 19 साल 141 दिन – युवराज समरा (कनाडा), 2026

  • 22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद, 2014

  • 23 साल 156 दिन – सुरेश रैना, 2010

  • 25 साल 83 दिन – एलेक्स हेल्स, 2014

  • 25 साल 327 दिन – ग्लेन फिलिप्स, 2022


🔝 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर

  • ब्रेंडन मैकुलम – 123 रन

  • क्रिस गेल – 117 रन

  • एलेक्स हेल्स – 116 रन

  • अहमद शहजाद – 111 रन

  • युवराज समरा – 110 रन

युवराज समरा की यह पारी न सिर्फ कनाडाई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भी एक यादगार अध्याय बन चुकी है।

Related Articles

Latest News