जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।
पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01431 पुणे से गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 24 एवं 27 फरवरी 2026 एवं होली के अवसर पर 03 एवं 06 मार्च 2026 को पुणे स्टेशन से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए पिपरिया 22:10 बजे, नरसिंहपुर 23:05 बजे, पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्यरात्रि 00:40 बजे, कटनी 02:45 बजे, मैहर 04:10 बजे, सतना 06:00 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए रात में 19:05 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुँचेगी। (04 सेवाएं)
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से पुणे स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 26 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 एवं होली के अवसर पर 05 एवं 08 मार्च 2026 को गाजीपुर सिटी स्टेशन से भोर 04:20 बजे प्रस्थान कर सतना 17:25 बजे, मैहर 17:58 बजे, कटनी 18:50 बजे, मदनमहल 20:25 बजे, नरसिंहपुर 21:43 बजे, पहुँचकर अगले दिन पिपरिया मध्यरात्रि 00:18 बजे और सायं 16:20 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। (04 सेवाएं)
कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर एवं औंडि़हार जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।











