जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेन रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन का न्यू अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 20 फरवरी 2026 से मिलने लगेगी।
रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन का न्यू अलीपुरद्वार रेलवे पर प्रायोगिक ठहराव:-
गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 फरवरी 2026 से न्यू अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 21:47/21:49 बजे रहेगा।
गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 फरवरी 2026 से न्यू अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 11:23/11:25 बजे रहेगा।
यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।











