Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआंगनवाड़ी सहायिकाओं की जारी की गई अनंतिम चयन सूची

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की जारी की गई अनंतिम चयन सूची

जबलपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग की एकीकृत बाल विकास सेवा योजना शहरी क्रमांक-एक कस्‍तूरबा गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-64 तथा परियोजना क्रमांक-तीन शहरी द्वारा मदन महल वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्‍द्र

क्रमांक-67, त्रिपुरी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्‍द्र क्रमांक-89 एवं महाराणा प्रताप वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केन्‍द्र क्रमांक-88 में आंगनवाड़ी सहायिका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

अनंतिम चयन सूची का अवलोकन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल पर किया जा सकता है तथा सात दिन के भीतर इसी पोर्टल के माध्‍यम से अनंतिम चयन सूची पर दावा-आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Latest News