जबलपुर । जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और जलजमावसिंगल यूज प्लास्टिक – हमारे और आपके लिए सबसे बड़ा दुश्मन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है।
निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने भावुक अपील करते हुए कहा –
सिंगल यूज प्लास्टिक हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। इसे जीवनशैली से बाहर करना ही स्वच्छ और स्वस्थ शहर की कुंजी है।
क्यों है सिंगल यूज प्लास्टिक खतरनाक?
पतली पॉलीथिन और प्लास्टिक नालियों में फंसकर जल निकासी रोक देती है
सड़कों पर जलजमाव की समस्या बढ़ती है
रुका हुआ पानी बनता है मच्छरों और बैक्टीरिया का घर
मिट्टी की उपजाऊ शक्ति होती है नष्ट
पशुओं के लिए साबित होती है जानलेवा
छोटा कदम – बड़ा बदलाव
जब आप घर से निकलते समय कपड़े का थैला साथ लेकर निकलते हैं,
तो आप केवल सामान नहीं, बल्कि अपने शहर का सम्मान घर लेकर आते हैं।
जनभागीदारी से ही मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में सकारात्मक भागीदारी निभाएँ और जबलपुर को स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाएँ।
आइए संकल्प लें –
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करेंगे
स्वच्छता को अपनी आदत बनाएंगे











