Homeमध्य प्रदेशनिगमायुक्त ने छोटी लाइन फाटक चौराहा एवं आदिशंकराचार्य चौराहा का किया सघन...

निगमायुक्त ने छोटी लाइन फाटक चौराहा एवं आदिशंकराचार्य चौराहा का किया सघन निरीक्षण

जबलपुर । शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ राम प्रकाश अहिरवार, निगमायुक्त जबलपुर नगर निगम द्वारा आज छोटी लाइन फाटक चौराहा एवं गोरखपुर स्थित आदिशंकराचार्य चौराहा का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चौराहे एवं आसपास नियमित विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश।
सड़क एवं फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर आमजन एवं वाहन चालकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश।
उद्यान विभाग को वृक्षारोपण एवं सजावटी पौधों द्वारा सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी।
फाउंटेन पुनः संचालित करने एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्पष्ट किया कि आदिशंकराचार्य चौराहा को शहर के एक ‘मॉडल चौराहा’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे शहर की छवि और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आनंद राव, दल प्रभारी बृज किशोर तिवारी, उपयंत्री सौरभ चौकसे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News