जबलपुर। एमपी के जबलपुर में स्थित केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध निर्माणी खमरिया को 2025 का गोल्डन पीकॉक अवार्ड प्राप्त हुआ है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित एवं आकर्षक समारोह में यह पुरस्कार मिला है।
जिसे लेने के लिए संस्थान की ओर से मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल मौजूद थे। जिन्होंने कि ससम्मान यह पुरस्कार ग्रहण किया।
गौरतलब है कि यह विशिष्ट उपलब्धि संस्थान की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्थाएं, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन, नवोन्मेषी पहल तथा कर्मियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए दिया जाता है।
आयुध निर्माणी खमरिया ने प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन, सहभागितापूर्ण प्रबंधन और कर्मचारी हितकारी योजनाओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण निर्मित होने के कारण दिया है। इस सम्मान को पाने के लिए 40 से अधिक आयुध निर्माणी कतार में थी।











