Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशडुमना एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी,...

डुमना एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 4 दोस्त हुए घायल

जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट रोड पर आज मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कार में निकले 4 दोस्त तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित हो जाने से पोल से टकराकर खाई में गिर गई. घटना में सभी चारों को चोटें पहुंची है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह चार दोस्त डुमना एयरपोर्ट मार्ग पर कार से सैर-सपाटा करने निकले. सुबह के समय खाली रोड देखकर वाहन चला रहे युवक ने स्पीड बढ़ा दी, लेकिन स्पीड अधिक होने से वह उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार रोड किनारे बिजली के खंभे से टकराकर सीधे नीचे खाली में पलट गई।

घटना के बाद कार से खुद ही चारों दोस्ते निकल कर सड़क पर पहुंचे, उन्हें चोटें पहुंची थी. बाद में वे उपचार के लिए अस्पताल गये. वहीं डुमना चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Latest News