Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : संजीवनीनगर में रेल लाइन किनारे नाले के कीचड़ में धंसी...

जबलपुर : संजीवनीनगर में रेल लाइन किनारे नाले के कीचड़ में धंसी मिली लाश

जबलपुर। संजीवनीनगर की रेललाइन के किनारे नाले में गुरूवार 5 मार्च की देर शाम एक युवक की लाश कीचड़ में धंसी मिली। नाले में शव का सिर कीचड़ में धंसा हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने मृतक की शिनाख्त कर ली है।

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि संजीवनीनगर के पास से गुजर रहे नाले में रेलवे केबिन के पहले कीचड़ में धंसी एक लाश मिलने की सूचना मिली थी।

सूचना पर मौके पर पहुंचकर उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर सके, लेकिन उसी समय इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली थी, जहां सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त रूपलाल पटेल के रूप में की।

परिजनों का कहना था कि रूपलाल शराब का आदी था और वह इधर-उधर धूमता रहता था। वह रात से घर नहीं आया था।

Related Articles

Latest News