Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीयकूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने दिए 5...

कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी, मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म

श्योपुर। मध्यप्रदेश के Kuno National Park से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता Cheetah ज्वाला ने 9 मार्च 2026 को पांच शावकों को जन्म दिया है। इस नए जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जिनमें 33 शावक भारतीय धरती पर जन्मे हैं।

ज्वाला के इस सफल प्रजनन को Project Cheetah की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खास बात यह है कि ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। इससे पहले मार्च 2023 में उसने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक ही जीवित बच पाया था। इसके बाद जनवरी 2024 में तीन शावकों का जन्म हुआ था। अब प्राकृतिक तरीके से पांच शावकों का जन्म कूनो के वातावरण में चीतों के सफल अनुकूलन का संकेत माना जा रहा है।

ज्वाला उन आठ नामीबियाई चीतों में शामिल थी जिन्हें सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उस समय उसका मूल नाम ‘सियाया’ था, जिसे बाद में कूनो में ज्वाला नाम दिया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ज्वाला के पांच शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे स्वस्थ चीतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है।

वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री Bhupender Yadav ने भी इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। उनका कहना है कि ज्वाला की सफलता से कूनो में चीतों की प्रजनन दर में सुधार हुआ है।

दरअसल, शुरुआत में कूनो में शावकों की मृत्यु दर चिंता का विषय रही थी, लेकिन अब बेहतर देखभाल, निगरानी और प्राकृतिक अनुकूलन के चलते सफलता मिल रही है। वन विभाग की टीम लगातार ज्वाला और उसके पांचों शावकों पर नजर बनाए हुए है और सभी शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत में Cheetah को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। ऐसे में कूनो में हो रहे लगातार सफल प्रजनन को भारत में चीतों की वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Latest News