सैमसंग इस मह्रीने भारत में अपने बजट और प्रमुख फीचर लिए खास साबित हो रहा है । इसकी अधिकारिक लान्चिगं से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो हुआ है ,जिसकी कीमत और कई फीचर कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं ।
यह डिवाइस बड़ी डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट, लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI-आधारित फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के कैमरा सेटअप और बैटरी पावर से जुड़ी डिटेल भी शेयर की है।
भारत में लॉन्च की तारीख
Samsung Galaxy M17e 5G फोन भारत में 17 मार्च 2026 को लान्च होगा ।
Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत
शुरुआती कीमत भारत में लगभग 13,999 रुपये हो सकती है।फोन अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा या नहीं, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।
सैमसंग ने पुष्टि की है कि Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शन में आएगा।
Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी के मुताबिक, Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ ARM Mali-G57 GPU दिया जाएगा।
यह फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को 6 पीढ़ियों तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Now Bar, Live Notifications, Google Gemini AI और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।
दमदार कैमरा
Samsung Galaxy M17e 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलेगा।
बैटरी और डिज़ाइन कमाल
पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। Amazon के मुताबिक, 14,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे लंबा बैटरी बैकअप देने वाले स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।
डिजाइन – Galaxy M17e 5G की मोटाई 8.2mm होगी। इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल मिलेगा और फोन को IP54 रेटिंग दी जाएगी, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी।
कुल मिलाकर, यह फोन बजट 5G सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ, AI फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पेश किया जा रहा है।











