HomeTechnologyiPhone 20 की पहली झलक का जलवा ,200MP कैमरा और धांसू डिजाइन...

iPhone 20 की पहली झलक का जलवा ,200MP कैमरा और धांसू डिजाइन के साथ तहलका मचाएगा

iPhone 20 : एपल के आगामी iPhone 20 की पहली झलक सामने आते ही टेक दुनिया में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लीक हुए रेंडर वीडियो के मुताबिक यह अब तक का सबसे प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाला आईफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार पूरी तरह बेजल-लेस डिजाइन पर काम कर रही है, जिससे फोन का लुक बेहद शानदार और अलग नजर आएगा। खास बात यह है कि स्मार्टफोन के चारों किनारों पर कर्व्ड ग्लास फिनिश देखने को मिल सकती है, जो इसे एक यूनिक और लग्जरी अपील देगी।

इसके अलावा डिस्प्ले के अंदर ही फेस आईडी तकनीक मिलने की चर्चा है, जिससे स्क्रीन पर किसी तरह का नॉच या कटआउट दिखाई नहीं देगा। रेंडर वीडियो में फोन का बेहद स्लिम और प्रीमियम डिजाइन दिखाया गया है, जिसने लॉन्च से पहले ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि iPhone 20 केवल फीचर्स ही नहीं, बल्कि डिजाइन के मामले में भी एपल के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। साथ ही इसमें 200 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा दिए जाने की भी चर्चा है, जो मोबाइल फोटोग्राफी के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है।

iPhone 20
iPhone 20
iPhone 20 : लॉन्च के पहले सामने आया मस्त डिजाइन

लॉन्च से पहले iPhone 20 का डिजाइन लीक हो गया है। आईफोन 20 का रेंडर वीडियो सामने आया है। YouTube चैनल fpt पर इसे रिलीज किया गया है। वीडियो में सबसे रोचक दावा यह किया गया है कि रेंडर में दिख रहा फोन अपने निर्माण के पहले चरण में पहुंच चुका है। यानी कि आईफोन 20 का प्रोडक्शन कथित तौर पर शुरू हो चुका है। वहीं, एपल ने इसे लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं किया है।

iPhone 20 : अन्य iPhone के मुकाबले बेहद रोचक और पहली पंसद वाला फोन 

iPhone 20 का रेंडर बताता है कि फोन का डिजाइन आईफोन का इतिहास बदल कर रख देगा। फोन में बेजल रहित डिजाइन नजर आ रहा है। फोन के फ्रंट और रियर में सभी कोनों पर ग्लास दिया गया है। फोन में अंडर-डिस्प्ले Face ID होगा। रोचक रूप से फोन में कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। iPhone 18 कुछ महीने बाद ही लॉन्च हो सकता है। लेकिन इसके अगले साल, यानी 2027 में कंपनी सीधे iPhone 20 को लॉन्च कर सकती है क्योंकि आईफोन की 20वीं वर्षगांठ कंपनी मनाने जा रही है।

iPhone 20
iPhone 20

iPhone 20 में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है जिसके लिए कंपनी सैमसंग के साथ भागीदारी में है। कहा जा रहा है कि कंपनी कस्टम OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन का दूसरा सबसे बड़ा बदलाव डाइनेमिक आइलैंड का हटना होगा। यहां पर कंपनी फ्रंट कैमरा और फेसआईडी को पूरी तरह से डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकती है। तीसरा और अहम बदलाव बटनों का हटाया जाना बताया है। फोन में किसी तरह का कोई फिजिकल बटन नहीं मिलेगा। कंपनी फोन में सॉलिड टच कंट्रोल दे सकती है जिनमें वाइब्रेशन फीडबैक होगा।

iPhone 20 : कैमरा करेगा DSLR को फेल

फोन में कंपनी का नया A21 चिपसेट होगा जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना हो सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जिसमें बेहतरीन HDR टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। कंपनी फोन में सिलिकॉन बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। एपल की ओर से फोन को लेकर कोई अधिकारिक संकेत अभी तक नहीं मिला है।

iPhone 20 : ग्राहकों के लिए बेहद खास होगा यह फोन

लेकिन जाहिर तौर पर एपल का यह अपकमिंग iPhone 20 बेहद खास और कंपनी के लिए गेमचेंजर डिवाइस साबित हो सकता है। जिस तरह से इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर लगातार लीक और रेंडर सामने आ रहे हैं, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि एपल इस बार अपने स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। बेजल-लेस डिस्प्ले, चारों तरफ कर्व्ड ग्लास डिजाइन, डिस्प्ले के अंदर फेस आईडी और संभावित 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स इसे भविष्य के स्मार्टफोन की झलक बना रहे हैं।

iPhone 20
iPhone 20

माना जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस में केवल प्रीमियम लुक ही नहीं, बल्कि एआई आधारित स्मार्ट फीचर्स, एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी और पहले से ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस भी देने वाली है। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही iPhone 20 टेक प्रेमियों और एपल फैंस के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन एपल के डिजाइन इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव और स्मार्टफोन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड सेट करने वाला डिवाइस बन सकता है।

Related Articles

Latest News