Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। IFA 2026 के दौरान फोन की भारत में एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा सामने आई है। लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन को मजबूत और ड्यूरेबल बनाने के लिए कंपनी इसमें IP रेटिंग भी दे सकती है। ऐसे में दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। आइए जानते हैं Motorola Edge 70 Neo के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।
Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च
Motorola Edge 70 Neo की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने हाल ही में Motorola Edge 70 Plus को भारतीय बाजार में पेश किया है, जिसके साथ Moto Watch Ultra और Snap Wireless Charger भी लॉन्च किए गए हैं। इसी दौरान ब्रांड ने Motorola Edge 70 Neo की भारत में एंट्री की भी घोषणा कर दी। टिप्स्टर Anvin ने प्रेस रिलीज के हवाले से इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा, जाने-माने टिप्स्टर देबायान रॉय ने फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी शेयर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo को चार कलर ऑप्शन—Pink, Dark Green, Light Green और Light Blue—में पेश किया जा सकता है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ गई है।
Motorola Edge 70 Neo खासियत
Motorola Edge 70 Neo में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। इसमें OLED पैनल देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर के तौर पर मोबाइल डिवाइस MediaTek Dimensity 7450 चिप से लैस हो सकता है। फोन में रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 के साथ आ सकता है।
फोन का मेन कैमरा 50MP का LYTIA 710 सेंसर हो सकता है जिसका साइज 1/1.56 इंच बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। फोन में तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम फीचर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसके साथ में 68W की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। वहीं, फोन में 15W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस भी प्रदान किया जा सकता है जिसके लिए कंपनी इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।








