मौसम का मिजाज भी इंसानों की तरह हर दिन बदलता रहता है। कभी तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करती है, तो कभी अचानक बरसने वाले बादल गर्मी से राहत दे जाते हैं। ऐसे में अगर आप 10 सितंबर 2026 को किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो निकलने से पहले अपने इलाके के मौसम का हाल जरूर जान लें। आखिर छाता साथ रखना है या धूप से बचने की तैयारी करनी है, यह जानना भी जरूरी है।
भोपाल में रहेगा बादलों का पहरा –
10 सितंबर को भोपाल में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे. दोपहर के वक्त गरज-चमक के साथ एक-दो बार हल्की बौछारें गिर सकती हैं. दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इंदौर और आसपास के इलाकों (धार, देवास, खरगोन) में मानसून थोड़ा धीमा रहेगा. दिन भर बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ जगहों पर हल्की छीटें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम में सुहावनापन बना रहेगा.
इंदौर: इंदौर और आसपास के इलाकों (धार, देवास, खरगोन) में मानसून थोड़ा धीमा रहेगा. दिन भर बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ जगहों पर हल्की छीटें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम में सुहावनापन बना रहेगा.
ग्वालियर और गुना: ग्वालियर, गुना और अशोकनगर में मौसम थोड़ा गर्म और उमस भरा रह सकता है. तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. दोपहर या शाम को बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है.
चंबल (श्योपुर, मुरैना, भिंड): चंबल इलाके में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर और मुरैना में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है.
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ राहत की बारिश भी तय
जबलपुर और नरसिंहपुर: जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में 10 सितंबर को नमी का असर देखने को मिलेगा. यहाँ आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ पानी बरसने के आसार हैं.
विंध्य और पन्ना बेल्ट (कटनी, पन्ना, छतरपुर, सतना): पन्ना, कटनी और छतरपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधि बनी रहेगी. मौसम विभाग का कहना है कि 11-12 सितंबर से बंगाल की खाड़ी का मजबूत सिस्टम असर दिखाएगा, लेकिन 10 सितंबर को भी यहाँ छिटपुट पानी गिर सकता है.
पूर्वी और बुंदेलखंड अंचल: कैसा रहेगा मिजाज?
शहडोल, रीवा और उमरिया: पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में मानसून पूरी तरह गायब नहीं हुआ है. रीवा, सीधी, उमरिया और शहडोल में बादल छाए रहने के साथ-साथ एक-दो स्पेल की हल्की बारिश हो सकती है.
सागर और टिकमगढ़: बुंदेलखंड के इन हिस्सों में 10 सितंबर को मौसम ज्यादातर साफ या आंशिक रूप से बादलों भरा रहेगा. धूप निकलने से उमस महसूस हो सकती है, हालांकि शाम होते-होते मौसम ठंडा होने की उम्मीद है.







