Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसिंहस्थ-2028 : एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण करने का...

सिंहस्थ-2028 : एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य, नियमित मॉनिटरिंग जारी

जबलपुर। सिंहस्थ-2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) उज्जैन क्षेत्र में अपनी पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य आयोजन से कम से कम एक वर्ष पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि परीक्षण एवं सुधार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

प्रबंध संचालक सुनील तिवारी द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंहस्थ के लिए 132 के.व्ही. चिंतामन सबस्टेशन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। साथ ही उज्जैन-चंद्रावतीगंज एवं देपालपुर-चिंतामन ट्रांसमिशन लाइन कार्य प्रगति पर हैं। त्रिवेणी विहार क्षेत्र में भी विद्युत अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है।

उज्जैन के 220 के.व्ही. शंकरपुर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर क्षमता 20 से बढ़ाकर 50 एम.व्ही.ए. कर दी गई है। वहीं 400 के.व्ही. ताजपुर सबस्टेशन में विस्तार के तहत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और नए फीडर विकसित किए जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने विश्वास जताया कि इन कार्यों के समयबद्ध पूर्ण होने से सिंहस्थ-2028 में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Latest News