Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 193वीं बैठक सम्पन्न

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 193वीं बैठक सम्पन्न

जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 193वीं बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी उपस्थितों का बैठक में हार्दिक स्वागत करते हुए बताया कि माननीय मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में जबलपुर मंडल पर रेल परिचालन के साथ-साथ भारत सरकार की राजभाषा नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन उत्तरोत्तर प्रगति पर है।

उन्होंने मंडल पर राजभाषा विभाग के तिमाही के दौरान आयोजित संगोष्ठियों, महान साहित्यकारों की जयंतियों, तथा कार्यशालाओं की जानकारी दी तथा बताया कि मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 के दौरान 10 अधिकारियों व 50 कर्मचारियों के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं मैं सफल प्रतिभागियों को मंडल रेल प्रबंधक महोदय के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।

उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सभी कर्मचारियों द्वारा हिंदी में अनिवार्य रूप से मंगल फोण्ट का ही उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आगे यह स्पष्ट किया कि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार स्वयं तथा सहायक द्वारा की बोर्ड पर सीधे टंकण को भी हिंदी डिक्टेशन ही माना जाएगा।

उन्होंने उपस्थित शाखा अधिकारियों को यह निर्देश दिया की फाइलों पर जो टिप्पणियां हिंदी में आती हैं उन पर अनिवार्य रूप से अपनी टिप्पणी अथवा आदेश हिंदी में ही दिए जाएं।

उन्होंने महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल द्वारा दिए गए निर्देश को संदर्भित करते हुए कहा कि सभी शाखा अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राजभाषा का भी निरीक्षण करें और अपने निरीक्षण रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख भी करें साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट की एक प्रति राजभाषा विभाग को अनिवार्य रूप से भिजवाएं।

इस बैठक में मंडल रेल प्रबंधक, कमल कुमार तलरेजा ने निर्देश दिया कि हमारा मंडल हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है अतः अधिकाधिक कार्य हिंदी में ही निष्पादित किए जाएं।

कार्यक्रम के अंत में राजभाषा अधिकारी व सहायक कार्मिक अधिकारी संदीप शर्मा द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन व धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related Articles

Latest News