ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि इसी सप्ताह भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया 5जी फोन ओपो के14 पेश किया है। आज 20 मार्च से यह स्मार्टफोन देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी की ओर से OPPO K14 5G फोन को धमाकेदार छूट के साथ बेचा जाएगा और यह लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन छूट के साथ सिर्फ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
OPPO K14 5G इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 17,999 रुपये है। वहीं फोन के 6जीबी+256जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसमें 256GB मेमोरी दी गई है। इसे 21,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है।
आज से OPPO K14 5G फोन की सेल इंडिया में शुरू हो गई है। डील के तहत कंपनी इस नए ओपो मोबाइल पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है। यानी ऑफर के तहत ओपो के14 को 16,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। HDFC, SBI और ICICI बैंक के ग्राहक इस ओपो 5जी फोन को छूट के साथ खरीद सकते हैं। के14 5जी फोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White कलर में फ्लिपकार्ट से परचेज किया जा सकता है। कंपनी 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी दे रही है।
OPPO K14 5G पॉवरफुल बैटरी
ओपो के14 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जो इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद इस पर लगातार 21 घंटे तक ऑनलाइन गेम खेले जा सकते हैं। ओपो इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है।
वहीं मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है जिसके चलते ओपो मोबाइल से दूसरे फोन भी चार्ज हो सकते हैं।
OPPO K14 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूं तो यह दो साल पुराना और ऐवरेज चिपसेट है लेकिन फिर भी प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने रखने के लिए इसमें 3900mm² SuperCool VC System भी दिया गया है। यह फोन के अंदर पैदा रही हीट को तुरंत बाहर निकाल देता है।
OPPO K14 5G डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो ओपो के14 5जी फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे गीले हाथों से दस्ताने पहनकर भी डिस्प्ले पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है
OPPO K14 5G कैमरा सैटअप
फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो का 5जी फोन 8 megapixel front camera सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह IP69 रेटिंग वाला फोन है जो पानी में गिरने के बाद भी सुरक्षित रहेगा।











