Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, फिर मिले रिकॉर्ड...

जबलपुर में बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, फिर मिले रिकॉर्ड नए मामले

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 242 नये मरीज सामने आये हैं। कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 242 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7504 पहुँच गई है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार 18 सितम्बर को 191 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं आज डिस्चार्ज हुये 191 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6079 हो गई है।

वहीं शहर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 122 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1303 हो गये हैं।

Related Articles

Latest News