Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyघर बैठे थिएटर फील!” – TCL के इस टीवी ने सिनेमा को...

घर बैठे थिएटर फील!” – TCL के इस टीवी ने सिनेमा को कर दिया घर में शिफ्ट

TCL ने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री मारते हुए अपने दो नए फ्लैगशिप टीवी TCL Max163M और Max163M Pro लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों टीवी 163-इंच के विशाल Micro LED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो सीधे-सीधे होम थिएटर एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जाने के लिए बनाए गए हैं। कंपनी का फोकस साफ है—बड़ा साइज, तगड़ी टेक्नोलॉजी और पूरी तरह सिनेमैटिक फील।

कीमत सुनकर दिल भी धड़केगा

इन टीवी की कीमत भी उतनी ही प्रीमियम रखी गई है। TCL Max163M की कीमत 249,999 युआन यानी करीब 33.81 लाख रुपये है, जबकि Max163M Pro के लिए 349,999 युआन यानी लगभग 47.33 लाख रुपये खर्च करने होंगे। साफ है कि ये टीवी आम यूजर्स के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए हैं जो अपने घर को लग्जरी थिएटर में बदलना चाहते हैं।

डिस्प्ले ऐसा कि आंखें झपकना भूल जाओ

अगर डिस्प्ले की बात करें तो TCL Max163M में 163-इंच का Micro LED पैनल दिया गया है, जिसमें 24.88 मिलियन से ज्यादा self-emissive Micro LED चिप्स शामिल हैं। यह टीवी ट्रू 4K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके साथ 3×22-bit+ कलर डेप्थ सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर HDR और बेहद सटीक कलर प्रोडक्शन देने में मदद करता है।

Pro वर्जन – गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए

वहीं Max163M Pro में डिस्प्ले को और अपग्रेड किया गया है। इसमें 4K 120Hz रिफ्रेश रेट, 4K 120Hz सिग्नल प्रोसेसिंग और MEMC सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार इसका पिक्सल-लेवल रिफ्रेश रेट 3840Hz तक पहुंचता है, जिससे फास्ट मूविंग सीन में भी स्मूदनेस और क्लैरिटी बनी रहती है और मोशन ब्लर काफी कम हो जाता है।

टेक्नोलॉजी का फुल तड़का

इन दोनों टीवी में Micro LED पैनल के लिए GaN और GaP जैसे एडवांस इनऑर्गेनिक मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इनकी लाइफ करीब 100,000 घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा नैनोसेकंड लेवल का रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है, जो मूविंग कंटेंट को और ज्यादा शार्प और क्लियर बनाता है। साथ ही ग्रेस्केल सेगमेंटेशन, मल्टी-लेयर गामा करेक्शन और पिक्सल-लेवल चिप कैलिब्रेशन जैसी टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है, जिससे डिस्प्ले क्वालिटी और बेहतर होती है।

AI पावर – टीवी खुद करेगा सेटिंग

परफॉर्मेंस के लिए TCL ने अपना Micro LED पिक्चर एन्हांसमेंट इंजन दिया है, जो 12nm SoC पर आधारित है और 1.6T कंप्यूटिंग पावर ऑफर करता है। यह AI की मदद से रियल-टाइम में कॉन्ट्रास्ट, शार्पनेस और कलर को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज करता है, जिससे यूजर को हर सीन में बेस्ट विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।

साउंड भी धांसू – थिएटर जैसा धमाका

हार्डवेयर की बात करें तो दोनों टीवी क्वाड-कोर Cortex-A73 CPU और Mali-G57 GPU के साथ आते हैं। इनमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिससे स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीटास्किंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए चार HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 सपोर्ट दिया गया है, जिससे लेटेस्ट डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं।

डिजाइन और फीचर्स – फुल क्लास

डिजाइन की बात करें तो टीवी में अल्ट्रा-थिन और बेजल-लेस लुक दिया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम बनाता है। यह Lingkong UI 3.0 पर चलता है, जिसमें एड-फ्री कार्ड-स्टाइल इंटरफेस मिलता है। ऑडियो के लिए ये टीवी 7.1.4 चैनल एक्सटर्नल साउंड सिस्टम को सपोर्ट करते हैं, जिससे 860W तक का पावरफुल साउंड आउटपुट हासिल किया जा सकता है और पूरा थिएटर जैसा माहौल तैयार हो जाता है।

कुल मिलाकर TCL के ये नए टीवी उन यूजर्स के लिए हैं जो अपने घर में ही अल्ट्रा-लक्जरी और सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं। ये प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी, साइज और परफॉर्मेंस तीनों में टॉप लेवल पर हैं, लेकिन इनकी कीमत भी उतनी ही हाई है, इसलिए ये खास तौर पर हाई-एंड मार्केट को ही टारगेट करते हैं।

Related Articles

Latest News