Realme ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 16 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। इससे पहले इसे जनवरी में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है और अब यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद इसे Flipkart, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
“selfie mirror” feature
डिजाइन की बात करें तो फोन में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ सर्कुलर LED फ्लैश और खास “selfie mirror” फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से भी आसानी से सेल्फी ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन Air Black और Air White कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा।
7000mAh in Realme 16 5G
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 6050mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो लंबे समय तक फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। साथ ही, डिवाइस IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है।
Realme UI 16 based on Android 7.0
डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.57-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी ने 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल के Android अपडेट देने का वादा भी किया है, जो इस सेगमेंट में बड़ा प्लस पॉइंट है।
MediaTek Dimensity 6400 chipset
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। फोन का वजन 183 ग्राम और मोटाई 8.1mm है, जिससे यह स्लिम और हल्का फील देता है।
कुल मिलाकर, Realme 16 5G बड़ी बैटरी, यूनिक डिजाइन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।











