Motorola अपनी Razr 70 सीरीज को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उतार सकता है। इस लाइनअप में दो मॉडल—Razr 70 और Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। स्टैंडर्ड Razr 70 को हाल ही में चीन के TENAA प्लेटफॉर्म और 3C डेटाबेस पर देखा गया था, जहां इसके डिजाइन, कुछ अहम फीचर्स और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन सामने आए थे। अब नए लीक में Razr 70 Ultra की CAD रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो के जरिए इसके डिजाइन को हर एंगल से दिखाया गया है।
Motorola Razr 70 Ultra renders leaked
टिप्स्टर Steve H. McFly (@OnLeaks) ने XpertPick के साथ मिलकर Motorola Razr 70 Ultra के CAD रेंडर्स और 360-डिग्री वीडियो शेयर किए हैं। इन रेंडर्स के मुताबिक, फोन के बाईं तरफ एक डेडिकेटेड Moto AI बटन दिया जा सकता है, जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन होंगे।
फोन के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल, USB Type-C पोर्ट, सिम स्लॉट और माइक्रोफोन देखने को मिल सकता है, जबकि ऊपर की तरफ एक सेकेंडरी माइक्रोफोन दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो यह पिछले मॉडल जैसा ही नजर आता है, यानी इस बार बड़ा बदलाव नहीं बल्कि छोटे-छोटे सुधार देखने को मिल सकते है
Display and dimensions
रिपोर्ट के अनुसार, Razr 70 Ultra में 7-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4-इंच का कवर स्क्रीन मिल सकता है, जो पिछले मॉडल जैसा ही है।
डायमेंशन की बात करें तो फोन अनफोल्ड होने पर लगभग 171.3 x 74.1 x 7.8mm का हो सकता है, जबकि कैमरा बंप के साथ इसकी मोटाई 9.6mm तक जा सकती है।
फोल्ड होने पर इसका साइज 88.0 x 74.1 x 15.8mm हो सकता है, जो कैमरा के साथ 17.63mm तक पहुंच सकता है।
पिछले Razr 60 Ultra के मुकाबले यह थोड़ा मोटा हो सकता है, जिसका कारण बेहतर कैमरा या बड़ी बैटरी हो सकती है। हालांकि, इसकी ऊंचाई और चौड़ाई लगभग समान रहने की उम्मीद है, जिससे यह हाथ में पहले जैसा ही महसूस होगा।
Launch and other information
रिपोर्ट की मानें तो लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन Razr 70 Ultra को Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold सीरीज जैसे फोल्डेबल फोन्स से टक्कर देने वाला माना जा रहा है।
संभावना है कि Razr 70 सीरीज पहले चीन में लॉन्च होगी और बाद में अन्य बाजारों में आएगी। वहीं, अमेरिका में इसे Motorola Razr Ultra 2026 नाम से पेश किया जा सकता है। आने वाले हफ्तों में इसके हार्डवेयर से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।









