Royal Enfield: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब Royal Enfield भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग ई-बाइक Flying Flea C6 जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
Royal Enfield: Unique design and look
Flying Flea C6 का डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मिश्रण है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट में गर्डर सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में गोल LED हेडलाइट, हैंडलबार के नीचे LED इंडिकेटर्स और LED टेललाइट जैसे एलिमेंट्स इसे एक अलग पहचान देते हैं।

Royal Enfield : Advanced Feature
Flying Flea C6 को हल्के एल्युमिनियम फ्रेम पर तैयार किया गया है, जबकि बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए मैग्नीशियम फिन केस दिया गया है। इसमें रिमोट लॉक/अनलॉक, जियो-फेंसिंग, कॉर्नरिंग ABS, 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 5 राइडिंग मोड्स—सिटी, हाईवे, स्पोर्ट, रेन और कस्टम—दिए गए हैं। साथ ही 3.5-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलती है।
Royal Enfield : Battery, Range and Performance
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.91kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज में करीब 154 किमी की रेंज देने का दावा करता है। इसमें 15.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो इसे महज 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड तक पहुंचा देती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 115 किमी/घंटा है।
Royal Enfield : What will be special?
करीब 124 किलोग्राम वजन वाली यह बाइक परफॉर्मेंस के मामले में 125cc-150cc पेट्रोल बाइक्स के बराबर मानी जा रही है। ऐसे में Royal Enfield की यह पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है।
Royal Enfield : एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी है, जिसका मुख्यालय Chennai में स्थित है। यह दुनिया का सबसे पुराना मोटरसाइकिल ब्रांड माना जाता है, जो लगातार उत्पादन में बना हुआ है और अपनी विरासत तथा क्लासिक डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी की शुरुआत 1901 में इंग्लैंड की Enfield Cycle Company द्वारा पहली मोटरसाइकिल के निर्माण से हुई थी।
भारत में रॉयल एनफील्ड को आगे बढ़ाने में मद्रास मोटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने लाइसेंस के तहत इसका निर्माण शुरू किया। वर्तमान में यह कंपनी Eicher Motors Limited की सहायक कंपनी के रूप में कार्य करती है।
रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक और मॉडर्न मोटरसाइकिल्स के लिए जानी जाती है। इसके प्रमुख मॉडलों में Classic 350, Meteor 350, Interceptor 650 और Continental GT 650 शामिल हैं, जो रेट्रो लुक और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण पेश करते हैं।इसके अलावा कंपनी एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ रखती है, जिसमें Royal Enfield Himalayan जैसी बाइक शामिल है। रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलें सिंगल-सिलेंडर और ट्विन-सिलेंडर इंजन विकल्पों के साथ आती हैं, जो अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को पूरा करती हैं।
स्वतंत्रता प्राप्त के दो साल बाद यानी 1949 में रॉयल एनफील्ड की एट्री भारतीय बाजार में हो गई. यह एक ऐतिहासिक म़ोड़ साबित हुआ. मोटरसाइकिल की बनावट और इसकी मजबूती किसी का भी दिल जीत लेती थी. भारत में यह उतनी ही लोकप्रिय हुई, जब भारतीय सरकार ने अपनी सेना और पुलिसकर्मियों के लिए इसका उपयोग करने का फैसला किया.
1955 में रॉयल एनफील्ड ने रॉयल एनफील्ड इंडिया बनाया और मद्रास मोटर्स के साथ भागीदारी शुरू की. शुरुआत में कंपनी पुर्जों का इंग्लैंड से आयात करती थी लेकिन 1962 से भारत में ही इसका निर्माण होने लगा.
बाद के दिनों में भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलों के कई ब्रांड आ गए. इनमें कुछ हल्की साइज के थे तो कुछ दाम के लिहाज से आम लोगों की आर्थिक क्षमता के अनुकूल थे. यही वजह है कि रॉयल एनफील्ड का बाजार ठंडा पड़ गया. सड़कों पर दिखना कम हो गया. गिने चुने लोग ही इसे चलाते देखे गए.
ऐसे में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के मालिक सिद्धार्थ लाल सामने आए और उन्होंने रॉयल एनफील्ड को नया जीवन दिया. दरअसल उन्हें मोटरसाइकिलों का बहुत शौक था. सिद्धार्थ लाल को पूरा भरोसा था कि वह रॉयल एनफील्ड को एक बहुत ही सफल और लाभदायक ब्रांड बना सकते हैं.
लिहाजा उन्होंने आयशर मोटर्स के साथ रॉयल एनफील्ड को बचाने का बीड़ा उठाया. बोर्ड के सभी सदस्य सिद्धार्थ लाल के रॉयल एनफील्ड को बचाने के फैसले से सहमत थे.










