Thursday, April 23, 2026
Homeखास खबरWest Central Railway : 14 ट्रेनों में कोच संरचना में स्थायी बदलाव,...

West Central Railway : 14 ट्रेनों में कोच संरचना में स्थायी बदलाव, यात्रियों को बड़ी राहत

West Central Railway : रेलवे द्वारा यात्री सुविधा एवं मांग को देखते हुए स्थाई/अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी पश्चिम मध्य रेलवे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 14 ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोच संरचना में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यालय द्वारा अधिसूचित 14 ट्रेनों में स्थाई आधार पर 1 एसी-3 टियर (LWACCN) कोच की जगह 1 एसी-3 इकॉनॉमी (LWACCNE) कोच जोड़ा जाएगा।

 

West Central Railway
West Central Railway
West Central Railway: निम्नलिखित ट्रेनों में कोचों का परिवर्तन प्रारम्भिक निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगा :—

1) गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 15 जून 2026 से।

2) गाड़ी संख्या 12186 रीवा–रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 16 जून 2026 से।

3) गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 17 जून 2026 से।

4) गाड़ी संख्या 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 20 जून 2026 से।

5) गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 18 जून 2026 से।

6) गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 19 जून 2026 से।

7) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 20 जून 2026 से।

8) गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 23 जून 2026 से।

9) गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 21 जून 2026 से।

10) गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन–सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।

11) गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 21 जून 2026 से।

12) गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।

13) गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 22 जून 2026 से।

14) गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा तिथि 24 जून 2026 से।

West Central Railway : इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अधिक किफायती एसी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना एवं मांग के अनुरूप बेहतर सेवा प्रदान करना है। पश्चिम मध्य रेलवे निरंतर यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु प्रतिबद्ध है।

स्थाई कोच संयोजन से यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं संतुलित यात्री भीड़ प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इस स्थाई कोच सुविधा का लाभ उठाएं और साथ ही ट्रेन के कोच संयोजन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।

West Central Railway : इसी तरह, भारतीय रेल का नेटवर्क भी दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 63,465 किलोमीटर है। यह नेटवर्क देश के लगभग हर राज्य और प्रमुख शहर को आपस में जोड़ता है, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक यात्रा करना आसान हो जाता है।
West Central Railway : भारतीय रेल न केवल देश की जीवनरेखा है, बल्कि यह आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि पूरे देश की रेल पटरियों को आपस में जोड़ दिया जाए, तो उनकी कुल लंबाई पृथ्वी के आकार से लगभग 1.5 गुना अधिक हो जाएगी, जो इसकी विशालता को दर्शाने के लिए एक प्रभावशाली तथ्य है।
West Central Railway : इसके अलावा, भारतीय रेल की दैनिक संचालन क्षमता भी उतनी ही आश्चर्यजनक है। हर दिन करोड़ों यात्री इस सेवा का उपयोग करते हैं—करीब 3 से 3.5 करोड़ लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
West Central Railway : इतना ही नहीं, अगर सभी ट्रेनों द्वारा एक दिन में तय की जाने वाली कुल दूरी को जोड़ा जाए, तो यह पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का लगभग साढ़े तीन गुना हो जाती है। यह तथ्य भारतीय रेल की विशालता, गति और दक्षता को दर्शाता है, जो इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली परिवहन प्रणालियों में से एक बनाता है।

 

 

Related Articles

Latest News