Tecno Spark 50 Pro : Tecno ने पिछले साल जुलाई में अपनी ‘स्पार्क 40’ सीरीज के तहत Tecno Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के अगले वर्जन यानी स्पार्क 50 लाइनअप पर काम कर रही है, जिसमें Tecno Spark 50 Pro को जल्द पेश किए जाने की तैयारी है।
Tecno Spark 50 Pro : हाल ही में यह अपकमिंग स्मार्टफोन TUV सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है, जिसे एक्सपर्टपिक वेबसाइट ने स्पॉट किया। यहां फोन K05 मॉडल नंबर के साथ दर्ज किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि Tecno Spark 50 Pro 5G में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड है। याद दिला दें कि Spark 40 Pro 5G में कंपनी ने 5200mAh बैटरी दी थी, यानी नए फोन में बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।

Tecno Spark 50 Pro : लिस्टिंग में फिलहाल बैटरी के अलावा किसी अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि Tecno आने वाले कुछ हफ्तों में Tecno Spark 50 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल Spark 40 Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था, ऐसे में नए मॉडल के भारतीय बाजार में आने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
Tecno Spark 50 Pro : Tecno Spark 40 Pro की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत भारतीय करंसी के हिसाब से करीब ₹16,000 के आसपास थी। फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई थी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जो यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
Tecno Spark 40 Pro : 5G एंड्रॉयड बेस्ड HiOS 15.1 पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Helio G100 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,200mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाता है।
Tecno Spark 40 Pro : camera setup
फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। यह सेकेंडरी AI लेंस के साथ मिलकर बेहतर फोटो आउटपुट देता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Tecno Spark 50 Pro बैटरी के अलावा अन्य फीचर्स में कितना बड़ा अपग्रेड लेकर आता है।








