Wednesday, April 29, 2026
Homeव्यापारGold Silver Price Today : चमकी सोना-चांदी, दिल्ली सराफा बाजार में नरमी—जानें...

Gold Silver Price Today : चमकी सोना-चांदी, दिल्ली सराफा बाजार में नरमी—जानें ताजा अपडेट

Gold Silver Price Today : कारोबारी सत्र में बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जहां यह 3,000 रुपये टूटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। वहीं सोने के बाजार में भी नरमी देखने को मिली और 24 कैरेट सोने के दाम 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गए।
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today : इस गिरावट ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान खींचा है, क्योंकि लगातार बदलते वैश्विक संकेतों और मांग में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू सराफा बाजार पर देखने को मिल रहा है।
Gold Silver Price Today : नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला कायम रहा। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने के बीच ऐसा देखने को मिला। शनिवार और रविवार को बुलियन मार्केट बंद था। ऐसे में शुक्रवार के भाव लागू रहे।
Gold Silver Price Today : अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी के दाम 2,47,000 रुपये प्रति किलो थे। वहीं, सोने की कीमत 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सराफा बाजार के उलट एमसीएक्‍स पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख दिखा था। शुक्रवार को सोना और चांदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। सोने की तुलना में चांदी में यह तेजी ज्‍यादा थी।
Gold Silver latest price : प्रमुख शहरों में gold का Price

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,350  रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

 

Gold Silver latest price : मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का Price

 

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today  : silver price

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होने तक चांदी 3,000 रुपये टूटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। यह गिरावट संकेत देती है कि घरेलू बाजार में मांग और वैश्विक संकेतों के प्रभाव से कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है।

Gold Silver Price Today  : बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट केवल घरेलू कारणों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों की बड़ी भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की लगातार मजबूती और निवेशकों की बदलती प्राथमिकताएं सीधे तौर पर सराफा बाजार को प्रभावित कर रही हैं। जब डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग कमजोर पड़ती है, जिससे उनकी कीमतों पर दबाव आता है।
इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में बदलाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्पों और अन्य एसेट क्लास की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका असर भी बुलियन मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि हाल के दिनों में कीमतों में गिरावट और अस्थिरता का दौर देखने को मिल रहा है, जो आने वाले समय में भी जारी रह सकता है।
Related Articles

Latest News