Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : 110MW सोलर + थर्मल का दम,...

MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : 110MW सोलर + थर्मल का दम, 24×7 बिजली का संकल्प!

MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : जबलपुर, 30 अप्रैल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने पारम्परिक ऊर्जा के साथ अब गैर वैकल्प‍िक ऊर्जा उत्पादन की ओर भी कदम बढ़ा लिया है। पावर जनरेटिंग कंपनी प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 110 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करेगी। यह परियोजनाएं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के तीन प्रमुख ताप विद्युत गृहों  सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (40 मेगावाट), अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई (40 मेगावाट) और संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर (30 मेगावाट) में स्थापित होंगी।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : रणनीतिक स्थापना एवं फ्लेक्सीबिलिटी योजना के तहत संचालन-MPPGCL ने अपने स्थापित ताप विद्युत गृहों में ही सौर संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे उपलब्ध संसाधनों, अधोसंरचना और तकनीकी विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस रणनीति से परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन, लागत में कमी व संचालन दक्षता में वृद्धि होने की संभावना है। गौरतलब है कि इन संयंत्रों से उत्पादित विद्युत का संचालन केंद्र सरकार की फ्लेक्सीबिलिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : यह योजना सौर ऊर्जा को तापीय या जल विद्युत के साथ जोड़कर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस समेकित मॉडल के माध्यम से नवकरणीय ऊर्जा की अनियमितता को संतुलित करते हुए ग्रिड की स्थिरता और विश्वसनीयता को भी बढ़ाया जाएगा। 
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : राष्ट्रीय जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप पहल-यह कदम वर्ष 2021 में आयोजित COP-26 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘पंचामृत’ लक्ष्य के अनुरूप है, जिसमें वर्ष 2030 तक देश की 50 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताओं को नवकरणीय स्रोतों से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड का यह प्रयास राज्य में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देगा। पावर जनरेटिंग कंपनी पूर्व में मंदसौर जिले के रातागुराड़िया में 7 मेगावाट का सौर संयंत्र स्थापित कर इस दिशा में शुरुआत कर चुकी है।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : राज्य सरकार का विश्वास कंपनी के साथ-ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने MPPGCL की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने हमेशा राज्य को विश्वसनीय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की है और अपनी दक्षता से राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी कंपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और यह परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : MPPGCL की उत्कृष्टता की परंपरा को बरकरार रखेंगे-प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी ने वर्षों से उत्कृष्ट संचालन और तकनीकी दक्षता के बल पर देश के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश उसी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा “हमारा लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से सतत विकास सुनिश्चित करना है, साथ ही अपनी उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखना है।”
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की यह पहल न केवल राज्य में नवकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि वितरण कंपनियों को स्थायी हरित ऊर्जा उपलब्ध कराने में भी सहायक साबित होगी। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाते हुए एक संतुलित और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा प्रणाली का निर्माण करेगी।
MPPGCL का ग्रीन पावर प्लान : उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के साथ अनुबंध हस्ताक्षरित किया है जिसके अंतर्गत नगरीय निकायों में सामूहिक रूप से लगने वाले प्रस्तावित प्लांट्स के लिए कंपनी मुख्य सलाहकार की भूमिका अदा करेगी। इस तरह के कदम राज्य को स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेंगे।
Related Articles

Latest News