जबलपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मंडल के नगसमुद्रम एवं मक्काजिपल्ली यार्ड में दिनांक 18 से 22 फरवरी तक अधोसंरचनात्मक नानइंटरलाकिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन द्वारा कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
जिसमें पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली एक ट्रेन प्रभावित रहेगी जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
प्रारंभिक तिथि से मार्ग परावर्तित रेलगाड़ी :-
गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक ट्रिप अपने पूर्व निर्धारित मार्ग की बजाय धर्मावरम-श्री सत्य साई प्रशंथी निलयम-पेनुकोंडा-हिंदुपुर होकर जायेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के परिवर्तित मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करके भी प्राप्त कर सकते है।











