Homeव्यापारGold Silver Market Today: चांदी की चमक के आगे फीका पड़ा सोना

Gold Silver Market Today: चांदी की चमक के आगे फीका पड़ा सोना

Gold Silver Market Today : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीते कारोबारी सत्र में चांदी 7,000 रुपये चढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लगातार चौथे दिन आई इस तेजी के पीछे औद्योगिक मांग में सुधार को बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं, सोने की कीमतों में भी मजबूती जारी रही। 24 कैरेट सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को भी सोने में 2,900 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद इसका भाव 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था।
Gold Silver Market Today
Gold Silver Market Today
Gold Silver Market Today : नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। डॉलर में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत चढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोना चमककर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर दोनों कीमती धातुओं में अलग-अलग रुख रहा। चांदी मजबूत हुई। वहीं, सोना मामूली नुकसान में रहा।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

Gold Silver Market Today
Gold Silver Market Today
Gold Silver Market Today : प्रमुख शहरों में GOLD का 

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Silver Market Today : Price मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का 

 

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Market Today :  Price Silver का 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। बीते सत्र में बाजार बंद होने तक चांदी के दाम 7,000 रुपये उछलकर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण चांदी की कीमतों में यह बड़ी तेजी आई है।

Gold Silver Market Today
Gold Silver Market Today

लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मजबूती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग का असर भी घरेलू बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की खरीदारी के रुख के आधार पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन फिलहाल बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

Gold Silver Market Today:अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की चाल

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की चमक लगातार बढ़ती नजर आ रही है। सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.9 फीसदी की मजबूती के साथ 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने तो और भी शानदार प्रदर्शन किया। हाजिर चांदी की कीमतों में पांच फीसदी से अधिक का बड़ा उछाल देखने को मिला और यह बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

Related Articles

Latest News