Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरसर्राफा बाजार में सोना ,चांदी दोनो लुढ़की

सर्राफा बाजार में सोना ,चांदी दोनो लुढ़की

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज  रविवार 22मार्च 2026 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गयी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना  1,33,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में  24K सोना ₹1,50,420 (10g), स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,37,890 10g दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,45,714 रुपये प्रति 10 ग्राम  के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,46,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत, ₹2,27,000 – ₹2,32,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है

Related Articles

Latest News