Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयMinistry of Education : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने...

Ministry of Education : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

Ministry of Education : धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को फिलहाल शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.

प्रह्लाद जोशी फिलहाल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पहले से ही कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अब उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में शिक्षा मंत्रालय भी सौंपा गया है. माना जा रहा है कि नए पूर्णकालिक शिक्षा मंत्री की नियुक्ति होने तक वही मंत्रालय का कामकाज देखेंगे.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि राष्ट्रपति भवन की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रालय का कामकाज बिना किसी व्यवधान के जारी रहेगा.

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में सामने आए थे. उन्होंने प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति  समेत कई बड़े शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

भाजपा ने भी स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया है और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

Related Articles

Latest News