Weather Report Today :देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और धूलभरी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि कई इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में गर्म हवाओं का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

दूसरी ओर कुछ राज्यों में अचानक बदले मौसम ने राहत भी दी है, जहां तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में लू और अत्यधिक गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Weather Report Today : Thunderstorm and rain alert in North-West India
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 10 से 13 मई के बीच कुछ जगहों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, वेस्टर्न राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई तक अलग-अलग जगहों पर गर्म हवा चलने की स्थिति बनी रह सकती है।

Weather Report Today : Temperature may rise by 3-4 degrees Celsius
इसके अलावा, तमिलनाडु और केरल में अगले 6-7 दिनों तक कुछ जगहों पर बादल गरज सकते हैं। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में तापमान बढ़ सकता है। यहां अधिकतम तापमान में 10 मई तक 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद, 11 से 13 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है।
Weather Report Today : Temperatures are also likely to rise in the Northeast
वहीं, सेंट्रल इंडिया में 8 मई को Maximum Temperature में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में 8 मई को अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। और 10 से 13 मई के बीच, इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

How will the weather be in Maharashtra-Gujarat?
वहीं, महाराष्ट्र में 9 मई तक Maximum Temperature में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद, 10 से 13 मई के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात में 8 मई को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 9 से 13 मई के बीच, इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।











