HomeTechnologyrealme C100x : 8000mAh बैटरी और 24GB RAM का तूफानी दम, फीचर्स...

realme C100x : 8000mAh बैटरी और 24GB RAM का तूफानी दम, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

realme C100x : अपनी C100 सीरीज का विस्तार करते हुए नया realme C100x स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इंडोनेशिया में पेश किया गया यह नया 4G Smartphone बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ एंट्री कर रहा है। इससे पहले कंपनी realme C100 4G और realme C100 5G मॉडल्स लॉन्च कर चुकी है, वहीं अब C100x को खास तौर पर लंबे बैकअप और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए उतारा गया है।

नया realme C100x अपने पावरफुल 8000mAh Battery पैक की वजह से चर्चा में है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करता है। इसके साथ ही फोन में डायनामिक RAM टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से यूजर्स को 24GB RAM तक की ताकत मिलती है। बजट रेंज में इतनी बड़ी बैटरी और हाई RAM सपोर्ट इसे खास बनाते हैं।

realme C100x
realme C100x
realme C100x : power backup

realme C100x 4G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी ही है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 8000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। ब्रांड का कहना है कि अगर फोन में हैवी परफॉर्मेंस टास्क ना किए जाए तो फुल चार्ज के यह मोबाइल नॉर्मल यूज में 3 दिन तक लगातार काम कर सकता है। वहीं सिर्फ 1% बैटरी रहने पर भी आधे घंटे की कॉलिंग या 8 घंटे तक का स्टैंडबॉय टाइम मिल सकता है।

इस रियलमी फोन को कंपनी ने 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ​ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने ही 4 घंटे का कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रियलमी सी100एक्स स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे फोन, इयरबड्स या स्मार्टवॉच को भी चार्ज किया जा सकता है।

realme C100x : Features and Specifications

रियलमी सी100एक्स के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1570 x 720 ​पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट, 254पीपीआई और 900निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर आर्मरशैल ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

realme C100x
realme C100x
realme C100x :processing

यह नया रियलमी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Unisoc T7250 चिपसेट लगा है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Arm Mali-G57 जीपीयू सपोर्ट करता है।

realme C100x :Photography and Videography

realme C100x 4G स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह वाइड एंगल लेंस है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी100एक्स में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

realme C100x
realme C100x

यह रियलमी स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लाया गया है जो 2 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं मोबाइल का डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक और OTG जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं यूजर्स को NEXT Ai एआई फीचर्स भी मिलेंगे।

इंडोनेशिया में 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बेचा जाएगा। फोन की कीमत Rp 3.199.000 से शुरु होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,399 रुपये के करीब है। वहीं 6GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 3.599.000 इंडोनेशियन रूपया है जो भारत के 19,500 रुपये के करीब है। इंडोनेशिया में रियलमी 100एक्स 4जी फोन को Deepblue Tides और Golden Coast कलर में लाया गया है।

Related Articles

Latest News