HomeTechnologyHonor Earbuds Clip on Pro हुआ Launch देगा 47 घंटे का बैकअप

Honor Earbuds Clip on Pro हुआ Launch देगा 47 घंटे का बैकअप

Honor Earbuds: Honor ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए Honor Earbuds Clip on Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें चीनी बाजार में पेश किया है। ये नए ईयरबड्स खास ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं जो आजकल तेजी से ट्रेंड में हैं।

इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनका यूनिक कफ-स्टाइल डिजाइन है। सामान्य ईयरबड्स की तरह यह कान के अंदर फिट नहीं होते, बल्कि कान के बाहरी हिस्से से क्लिप होकर जुड़ते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कानों में दर्द या दबाव महसूस नहीं होगा।

यूनिक डिजाइन बना सबसे बड़ा आकर्षण

Honor Earbuds Clip on Pro को कंपनी ने स्टाइल और कम्फर्ट दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इनका ओपन-ईयर डिजाइन यूजर्स को आसपास की आवाजें सुनने की सुविधा भी देता है। यानी म्यूजिक सुनते समय भी आप बाहरी माहौल से पूरी तरह कटते नहीं हैं।

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो ऑफिस, जॉगिंग, साइकलिंग या ट्रैवलिंग के दौरान ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने इन्हें प्रिज्म ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जो प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।

Honor Earbuds Clip on Pro
Honor Earbuds Clip on Pro
दमदार ऑडियो क्वालिटी का दावा

Honor Earbuds Clip on Pro में 10.8mm सर्कुलर ड्यूल मैग्नेटिक डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स क्लियर वोकल्स, डीप बास और बैलेंस्ड साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। ओपन-ईयर डिजाइन होने के बावजूद बेहतर ऑडियो आउटपुट देने के लिए इसमें खास ऑडियो ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया गया है।

AI Noise Reduction से होगी क्लियर कॉलिंग

Honor ने कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए इन ईयरबड्स में ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप दिया है। हर ईयरबड में दो एयर-कंडक्शन माइक्रोफोन और एक बोन-कंडक्शन VPU सेंसर लगाया गया है। इसके साथ AI Noise Reduction तकनीक दी गई है जो कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है।

कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 9 मीटर प्रति सेकंड की तेज हवा के शोर को भी फिल्टर कर सकता है, जिससे आउटडोर कॉलिंग काफी बेहतर हो जाती है।

47 घंटे तक चलेगी बैटरी

Honor Earbuds Clip on Pro की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी बैटरी लाइफ मानी जा रही है। ईयरबड्स में 56mAh बैटरी दी गई है जबकि चार्जिंग केस में 500mAh बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर ईयरबड्स लगभग 11 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 47 घंटे तक पहुंच जाता है। यानी यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Honor Earbuds Clip on Pro
Honor Earbuds Clip on Pro
पानी और धूल से भी सुरक्षा

इन ईयरबड्स में IP55 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेंगे।वर्कआउट, रनिंग या हल्की बारिश के दौरान भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्मार्ट फीचर्स से लैस

Honor ने इन ईयरबड्स में कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए हैं। इनमें कैपेसिटिव सेंसर, हॉल सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा वियर डिटेक्शन फीचर भी मिलता है, जो ईयरबड्स निकालते ही म्यूजिक को ऑटोमैटिक पॉज कर सकता है। ड्यूल डिवाइस कनेक्शन सपोर्ट की मदद से यूजर्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं।

Android और iPhone दोनों के साथ काम करेंगे

Honor Earbuds Clip on Pro एंड्रॉयड, iOS और HarmonyOS डिवाइसेज के साथ काम करते हैं। यानी चाहे आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो या iPhone, इन ईयरबड्स को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Bluetooth 5.4 से मिलेगा फास्ट कनेक्शन

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 तकनीक दी गई है। इससे फास्ट पेयरिंग, बेहतर सिग्नल और कम लेटेंसी का फायदा मिलेगा। म्यूजिक स्ट्रीमिंग और वीडियो देखने के दौरान ऑडियो सिंक भी बेहतर रहेगा।

Honor Earbuds Clip on Pro की कीमत

कंपनी ने इन ईयरबड्स की कीमत 599 चीनी युआन रखी है, जो भारतीय करंसी में करीब 8,400 रुपये के आसपास होती है। फिलहाल ये ईयरबड्स चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी बिक्री 29 मई से शुरू होगी।

Honor Earbuds Clip on Pro
Honor Earbuds Clip on Pro
किसके लिए सही रहेंगे ये ईयरबड्स?

अअगर आप ऐसे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं जिनमें यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ लंबे समय तक आरामदायक फिटिंग मिले, तो Honor Earbuds Clip on Pro आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। ये ईयरबड्स खास तौर पर उन यूजर्स को पसंद आएंगे जो दिनभर म्यूजिक सुनते हैं, वीडियो देखते हैं या लगातार कॉलिंग करते हैं।

इनमें शानदार कॉलिंग क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है, जिससे कानों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। वहीं अगर आप पूरी तरह इन-ईयर साउंड आइसोलेशन, हैवी बास या प्रोफेशनल स्टूडियो लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो आपको दूसरे प्रीमियम ईयरबड्स विकल्प भी देखने चाहिए।

Related Articles

Latest News