Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyMotorola Edge 70 Pro+: 90W चार्जिंग और 50MP कैमरे के साथ जल्द...

Motorola Edge 70 Pro+: 90W चार्जिंग और 50MP कैमरे के साथ जल्द होगी धांसू एंट्री!

Motorola Edge 70 Pro+: Possible specifications 

लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.8-इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड Extreme LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह इसे एक अल्ट्रा-स्मूद और ब्राइट डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप-लेवल फोन बना सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 16GB RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+: Camera setup can be special

कैमरा सेक्शन में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामि होगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

Battery and durability

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

Motorola Edge 70 Pro+
Motorola Edge 70 Pro+

Price and Launch in India

लीक्स के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत भारत में लगभग ₹40,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इसकी संभावित कीमत ₹49,999 हो सकती है। वहीं कहा जा रहा कि Motorola Edge 70 Pro+ को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

अगर ऐसा होता है, तो यह फोन Motorola के लिए प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है और इसका मुकाबला Vivo V70 सीरीज, OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे फोन्स से होगा।

Related Articles

Latest News