Thursday, May 21, 2026
HomeTechnologyGoogle Pixel10 Pro XL:Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर, सुपर सस्ता...

Google Pixel10 Pro XL:Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर धमाकेदार ऑफर, सुपर सस्ता हुआ फोन

Google Pixel 10 Pro XL : Google का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro XL अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन शानदार कैमरा, दमदार AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के कारण काफी चर्चा में रहा था। अगर आपने इसे लॉन्च के समय मिस कर दिया था, तो अब कम कीमत में इसे खरीदने का बेहतरीन मौका है।
Google Pixel10 Pro XL
Google Pixel10 Pro XL
फोन में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा मिलता है, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें बड़ी डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट, नई कीमत और इसके खास स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

 

Google Pixel 10 Pro XL : Price & Offers

Google Pixel 10 Pro XL का 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर1,24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यहां पर बैंक ऑफर में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 8 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 50,950 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करता है।

Google Pixel10 Pro XL
Google Pixel10 Pro XL

 Features & Specifications

Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की सुपर Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1344×2992 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  डाइमेंशन की बात करें तो Pixel 10 Pro XL की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 76.7 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 232 ग्राम है।

Google Pixel10 Pro XL
Google Pixel10 Pro XL

Talking about the camera setup

कैमरा सेटअप की बात करें तो  Pixel 10 Pro XL के रियर में f/1.68 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और  f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 42 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, गूगल कास्ट और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है।

Related Articles

Latest News