MP Weather alert : मध्य प्रदेश में गर्मी ने इस वक्त अपने सबसे खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अगर आप आने वाले दिनों में मौसम से राहत की उम्मीद कर रहे हैं, तो फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। प्रदेशभर में सूरज आग उगल रहा है और हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलते ही लोगों को तपते तंदूर जैसी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 23 मई 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर चरम पर रहेगा। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
MP Weather alert
MP Weather alert :एमपी का हाल दो हिस्सों में बयां –
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश को दो हिस्सों में बांटकर जो चेतावनी जारी की है वह डराने वाली है. राज्य के दोनों हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है:पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग): यहां स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है. IMD ने 23 मई के लिए इस पूरे क्षेत्र में ‘सीवियर हीटवेव’ यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है और दोपहर के वक्त गर्म हवा के थपेड़े (लू) लोगों को झुलसा रहे हैं.
पश्चिमी मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग): हालांकि पश्चिमी हिस्से में ‘सीवियर’ शब्द नहीं जुड़ा है, लेकिन राहत यहां भी नहीं है. भोपाल और आसपास के इलाकों में ‘हीटवेव’ (Heat Wave) यानी लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे रातें भी काफी गर्म और बेचैन करने वाली होंगी.
MP Weather alert
MP Weather alert :दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
इस झुलसाने वाली गर्मी का सीधा असर आम जनजीवन पर दिख रहा है. सुबह 11 बजते-बजते ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. दोपहर के वक्त राज्य के मुख्य बाजारों और सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. ठंडे पेय पदार्थों जैसे गन्ने का रस, छाछ और लस्सी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है लेकिन वह भी सिर्फ सुबह या शाम के वक्त.
MP Weather alert
MP Weather alert :राहत की उम्मीद कम
उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में जहां पारा 45°C को पार कर रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास दस्तक देने की उम्मीद है. लेकिन मध्य प्रदेश को इस मानसूनी राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 4-5 दिनों में 27 मई तक तक मध्य प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है और यह भीषण गर्मी का दौर ऐसे ही जारी रहेगा.