Big step of MP Transco : जबलपुर।डिजिटल कार्यप्रणाली में आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती प्रदान करने की दिशा में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में स्वदेशी एप “आराताई” का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी द्वारा इसे पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
पहले फील्ड के सबसे बड़े विंग टेस्टिंग में इस स्वदेशी एप के उपयोग को लागू कर अनिवार्य किया गया था, वहीं अब प्रदेश की 43 हजार सर्किट किलोमीटर से अधिक लंबी ट्रांसमिशन लाइनों तथा लगभग 90 हजार ट्रांसमिशन टावरों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस विंग में भी इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
Big step of MP Transco
Big step of MP Transco :ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के मुख्य अभियंता डी.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 4 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस सर्कल, 12 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग एवं 37 ट्रांसमिशन लाइन मुख्यालयों के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे अपनी प्रतिदिन की रिपोर्टिंग, ट्रिपिंग की स्थिति, मेंटेनेंस गतिविधियों तथा अन्य आधिकारिक संदेशों के आदान-प्रदान के लिए केवल स्वदेशी “आराताई” एप का ही उपयोग करें।
Big step of MP Transco :उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर किए जा रहे किसी भी प्रकार के आधिकारिक संदेश अब मान्य नहीं किये जा रहे हैं।
एमपी ट्रांसको द्वारा स्वदेशी तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “आराताई” जैसे स्वदेशी एप के माध्यम से कंपनी में सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचार व्यवस्था विकसित हो रही है।