Saturday, April 18, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी के बिजली अधिकारियों को निर्देश- मेंटेनेंस की गुणवत्ता जांचने के लिए...

एमडी के बिजली अधिकारियों को निर्देश- मेंटेनेंस की गुणवत्ता जांचने के लिए फील्ड पर पहुंचे एसई और डीई

बिजली आपूर्ति को अच्छी एवं तकनीकी गुणवत्ता के साथ बनाई रखने के लिए मेंटेनेंस भी समय पर किया जाना चाहिए। मेंटेनेंस कार्य गुणवत्ता के साथ किय़ा जाए तो अवरोध कम आएंगे, मौसमी कारणों से यदि अवरोध आएंगे, तो भी समय पर आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। मेंटेनेंस की गुणवत्ता जांचने के लिए रेंडम रूप से डीई और एसई भी फील्ड में पहुंचे।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने ये निर्देश दिए। गुरुवार को कंपनी क्षेत्र के इंदौर समेत 15 जिले के बिजली अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि ग्रिड, लाइन या ट्रांसफार्मर करते समय सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग भी अनिवार्य हो।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से आपूर्ति करना और समय पर राजस्व संग्रहण करना सभी बिजली अधिकारियों का प्रमुख कार्य हैं, समय पर राजस्व संग्रहण, विजिलेंस प्रकरणों की राशि की वसूली की जाए। उन्होंने नए कनेक्शन एक सप्ताह से कम समय में देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्मार्ट मीटर परियोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर की स्थापना उपरांत निकाले गए पुराने में मीटरों की टेस्टिंग कराई जाए एवं इन्हें नान स्मार्ट स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्र में लगाए जाए। एमडी सिंह ने खराब एवं बंद मीटरों को समय पर बदलने के निर्देश दिए, ताकि आंकलित खपत की बजाए वास्तविक खपत आधारित ही बिल जारी हो।

प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि मेटेरिय़ल मैनेंजमेंट एप बनाया गया हैं, अभी केबल संबंधी जानकारी अपलोड की जा सकती हैं, आगे जाकर बिजली के सभी सामान जैसे केबल, पोल, ट्रांसफार्मर, बीसीबी, तार, जम्पर, डिस्क व अन्य सामग्री की सभी जानकारी एप पर रहेगी. इससे पारदर्शिता आएगी, उपयोग एवं मांग की जानकारी वन क्लिक मिल सकेगी। प्रबंध निदेशक ने पुराने लंबित प्रकरणों के समाधान का भी आह्वान किया।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने कंपनी की संगठनात्मक संरचना तैयार करने पर उप महाप्रबंधक श्रीमती सपना दामेशा का गुरुवार दोपहर सम्मान किया। राज्य स्तर पर तीनों ही बिजली कंपनियों की संगठनात्मक संरचना को मंत्रीमंडल से मंजूरी दी गई है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, कामेश श्रीवास्तव, एसआर बमनके, एसआर सेमिल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र वर्मा, श्रीमती सुषमा गंगराडे, शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण अभियंता डॉ. डीएन शर्मा, संयुक्त सचिव तरूण उपाध्याय आदि वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Latest News