Gold-Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। गुड रिटर्न्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 600 रुपये टूटकर 1,58,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 550 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद इसका भाव 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी 450 रुपये सस्ता होकर 1,18,720 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दिखाई दी है और यह 100 रुपये फिसलकर 2,84,900 रुपये पर कारोबार कर रही है। लगातार बदलते वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों के बीच सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट ने खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Gold-Silver Price Crash: महानगरों जैसे दिल्ली ,मुंबई की बात करें तो सोने -चांदी के भाव में तेजी बरकरार है –
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में गोल्ड रेट ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,53,980 से ₹1,59,030 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि प्रति ग्राम कीमत ₹15,398 से ₹15,903 तक दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव करीब ₹14,579 से ₹14,680 प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है।
मुंबई में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं और निवेशकों के साथ-साथ ज्वेलरी खरीदने वालों की नजर बाजार पर टिकी हुई है। दूसरी ओर चांदी की बात करें तो इसका भाव करीब ₹2,72,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जो बाजार में मजबूत मांग और वैश्विक संकेतों का असर दिखा रहा है। शादी-ब्याह के सीजन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल के बीच सोना-चांदी के दाम लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Gold-Silver Price Crash: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सोने और चांदी की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।–
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव करीब ₹1,53,460 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट हॉलमार्क गोल्ड की कीमत लगभग ₹1,46,150 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। प्रति ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोना ₹15,346 और 22 कैरेट सोना ₹14,615 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश के सभी बड़े शहरों में सोने के दाम लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं, क्योंकि कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और स्थानीय मांग के आधार पर तय होती हैं।

वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों की नजर लगातार सर्राफा बाजार पर टिकी हुई है। शादी-विवाह के सीजन और निवेश की बढ़ती दिलचस्पी के कारण मध्य प्रदेश में सोना-चांदी की खरीदारी का माहौल भी गर्म बना हुआ है।
Gold-Silver Price Crash: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक
मंगलवार को बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी के दाम 2,000 रुपये चढ़े। यह 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इसके उलट 24-कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,800 रुपये घटी। यह घटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। सोमवार को सोना 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
Gold-Silver Price Crash:चांदी के दाम में भी भारी स्थिरता देखी गई है-
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘मंगलवार को सोने की कीमतें नीचे आ गईं और एक सीमित दायरे में ही रहीं। कारण है कि अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क बने रहे।’
उन्होंने आगे कहा कि कूटनीतिक मोर्चे पर कोई सफलता न मिलने के कारण बाजार के ज्यादातर प्रतिभागियों ने खुद को बाजार से दूर ही रखा। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाने से परहेज किया। भू-राजनीतिक मोर्चे पर अधिक स्पष्ट संकेतों का इंतजार किया।









