Gold & Silver :अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं, 24-कैरेट वाले सोने के दाम 600 रुपये टूटे। ये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला। चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर फ्लैट रही। वहीं, सोना फिसलकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दिखी। एमसीएक्स पर बीते सत्र में रात 10.38 बजे तक चांदी 2,683 रुपये के नुकसान के साथ ट्रेड कर रही थी। इसी तरह सोना भी 871 रुपये की गिरावट के साथ बोला जा रहा था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,58,120 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,320 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
Gold & Silver :mcx दोनों कीमती धातुओं में नरमी
वहीं, एमसीएक्स पर शुक्रवार रात 10.38 बजे तक दोनों कीमती धातुओं में नरमी देखी जा रही थी। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2,683 रुपये यानी 0.98 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रही थी। यह 2,72,200 रुपये प्रति किलो पर थी। वहीं, सोने के भाव 871 रुपये नीचे थे। यह पीली धातु 1,58,735 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

Gold & Silver :मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी बदले दाम
देश के बड़े महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी आज सोने की कीमतों में मामूली नरमी देखने को मिली। इन शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है।
Gold & Silver : मध्य प्रदेश के शहरों में भी दिखा असर
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अन्य बड़े बाजारों में भी आज सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट गोल्ड लगभग 1,59,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है।
भोपाल और इंदौर के सर्राफा बाजारों में कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लोग कीमतों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कई ग्राहक निवेश के उद्देश्य से भी सोना खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

Gold & Silver : जानकार के क्या हैं विचार
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। सर्राफा बाजार में हाल के उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक तनावों के साथ-साथ भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों से प्रभावित है।
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘शुक्रवार को हाजिर सोना नीचे 4,522 डॉलर प्रति औंस पर रहा, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद कम होने के बावजूद परमाणु और होर्मुज नियंत्रण अभी भी विवादित मुद्दे बने हुए हैं।’
Gold & Silver :अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली रूप से टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक फीसदी गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।











