HomeTechnologyEntry of Infinix Hot 70 : बड़ी बैटरी और 5 साल सिक्योरिटी...

Entry of Infinix Hot 70 : बड़ी बैटरी और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट बना खास

Entry of Infinix Hot 70 :इनफिनिक्स-हॉट-70-का-लुक-और-डिजाइन की क्या ही बात –

Infinix Hot 70 को Dive Blue, Green Texture, Night Pulse, Thermo Orange, Quiet Violet और Silver Dancer रंगों में पेश किया गया है। यह 4GB, 6GB और 8GB RAM विकल्पों के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

फोन में नया “Dynamic Shine Design” दिया गया है। Thermo Orange वेरिएंट की खासियत इसका temperature-responsive बैक कवर है, जो तापमान के अनुसार रंग बदलता है। 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे यह गहरे नारंगी रंग में बदल जाता है, जबकि लगभग 65 डिग्री सेल्सियस पर हल्का नारंगी दिखाई देता है। वहीं Quiet Violet और Green Texture वेरिएंट में Lumina Flare Dynamic Flame Texture डिज़ाइन मिलता है।

Entry of Infinix Hot 70
Entry of Infinix Hot 70
Entry of Infinix Hot 70 : Infinix Hot 70 की खासियत सुनकर चौंक जाएंगें –
Dual-SIM (Nano+Nano) सपोर्ट वाला यह फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 3 बड़े Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

फोन में 6.78-इंच HD+ (720×1576 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

इसमें 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU, अधिकतम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल RAM फीचर के जरिए RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Entry of Infinix Hot 70 :इनफिनिक्स-हॉट-70-फोटोग्राफी-फीचर्स

कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.85 है और इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसमें e-compass, gyroscope, light sensor, infrared blaster और side-mounted fingerprint scanner जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Entry of Infinix Hot 70
Entry of Infinix Hot 70
Entry of Infinix Hot 70 : वाईफाई-कनेक्टिविटी-ऑप्शन

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, FM Radio, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में One-Tap AI Button के साथ AI Custom Wallpapers, AI Live Photo Mode और AI Extender जैसे कई AI फीचर्स भी शामिल हैं।

Entry of Infinix Hot 70 : बैटरी और चार्जिंग
Infinix Hot 70 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का आकार 167.92×79.12×7.49mm है और इसका वजन 195 ग्राम है।
Related Articles

Latest News