Wednesday, October 7, 2026
HomeTechnology200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, नए फोन ने मचाया तहलका

200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, नए फोन ने मचाया तहलका

स्मार्टफोन खरीदते समय अगर आपकी पहली पसंद अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी है, तो Vivo V70 FE आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। Vivo का यह फोन 200MP कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें कैमरा और बैटरी के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन की शुरुआती कीमत अब करीब ₹38,500 के आसपास देखी जा रही है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर 8GB+128GB मॉडल की कीमत ₹44,999 लिस्टेड है। चलिए इस फोन की खासियतें जानते हैं।

V70 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP OIS मेन कैमरा है-

जो बेहतर डिटेल और स्थिर तस्वीरों के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। फोन में 1/1.56-इंच सेंसर के साथ 8MP का 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, कंपनी ने कैमरा सेटअप में AI-बेस्ड 30x SuperZoom और Super Motion Snapshot जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं, जो फोटोग्राफी के अनुभव को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

बैटरी की बात करें तो फोन में 7,000mAh BlueVolt बैटरी दी गई है। इसे 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। Vivo के अनुसार 1 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में करीब 60 मिनट लगते हैं। कंपनी ने इसमें Multi-Scenario Bypass Charging भी दिया है, जो गेमिंग या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान सीधे सिस्टम को पावर देने में मदद करता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। इसका वजन करीब 200 ग्राम है।

1.5K AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक जाती है और इसमें 449 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है।

Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर तैयार ऑक्टा-कोर चिपसेट है। फोन में 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Vivo V70 FE की कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो Vivo की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर 8GB+128GB वेरिएंट ₹44,999 में लिस्टेड है। वहीं, Flipkart पर उपलब्ध बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के आधार पर इसकी इफेक्टिव शुरुआती कीमत करीब ₹38,500 तक बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कीमत ऑफर, बैंक डिस्काउंट और रिटेलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Related Articles

Latest News