HomeTechnologyiPhone 20 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा! क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले समेत मिल सकते...

iPhone 20 Pro में मिलेगा 200MP कैमरा! क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले समेत मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Apple अपनी 20वीं एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस खास मौके पर कंपनी iPhone 20 Pro को पेश कर सकती है, जो डिजाइन से लेकर कैमरा और परफॉर्मेंस तक कई बड़े बदलावों के साथ दस्तक देगा। हालांकि, Apple ने अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा फोन के 200MP कैमरे और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले की हो रही है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 20 Pro में चारों किनारों से मुड़ी हुई स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जो इसे मौजूदा iPhone मॉडल्स से बिल्कुल अलग और प्रीमियम लुक देगी। फोन के फ्रंट और रियर पैनल में ग्लास फिनिश के साथ मेटल फ्रेम मिलने की संभावना है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Apple इस समय फोन के चार अलग-अलग प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इनमें से दो मॉडल कर्व्ड डिस्प्ले और दो फ्लैट डिस्प्ले के साथ तैयार किए जा रहे हैं।
इससे संकेत मिलता है कि कंपनी फाइनल डिजाइन को लेकर अलग-अलग विकल्पों का परीक्षण कर रही है। अगर Apple क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले को चुनती है, तो फोन में बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं, जिनकी मोटाई करीब 1mm होने का दावा किया जा रहा है। हाल ही में सामने आए स्क्रीन प्रोटेक्टर के कथित सैंपल से भी फोन के कर्व्ड डिजाइन और बेहद पतले बेजल्स को लेकर चर्चाएं तेज हुई हैं।
कैमरा सेगमेंट में भी iPhone 20 Pro बड़ा बदलाव ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसमें नया कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, YouTuber Sam Kohl ने फोन में 200MP सेंसर दिए जाने की संभावना जताई है। इस सेंसर के साथ LOFIC तकनीक मिलने की भी चर्चा है, जो हाई-कॉन्ट्रास्ट परिस्थितियों में बेहतर डिटेल और डायनेमिक रेंज देने में मदद कर सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। इसके बेस मॉडल का स्क्रीन साइज करीब 6.4 इंच हो सकता है, जबकि iPhone 20 Pro Max में लगभग 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है।
परफॉर्मेंस के लिए Apple इसमें अगली पीढ़ी की A21 Pro चिप इस्तेमाल कर सकती है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किए जाने की संभावना है। इसके अलावा फोन में सिलिकॉन-एनोड बैटरी तकनीक मिलने की भी चर्चा है, जिससे बैटरी क्षमता और एनर्जी डेंसिटी बेहतर हो सकती है। Apple अपने लोकप्रिय Dynamic Island को भी बरकरार रख सकती है, लेकिन इसका आकार मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले छोटा किया जा सकता है।
फोन में बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़े नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, अगर सामने आ रहे लीक्स सही साबित होते हैं, तो iPhone 20 Pro Apple के सबसे बड़े डिजाइन और कैमरा अपग्रेड वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
Related Articles

Latest News