Motorola Edge 70 Max पर ग्राहकों के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है। अगर आप दमदार बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और शानदार कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इसी साल जुलाई में 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब Flipkart पर इसे 5,500 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है। HDFC, Axis और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट मिल सकती है। वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 5,600 रुपये तक का कैशबैक पाने का मौका है। इन ऑफर्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 49,399 रुपये तक पहुंच सकती है।
खास बात यह है कि Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 6.8 इंच का क्वाड HD+ 2K डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड व मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स के साथ आता है। मजबूती के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी खास है, क्योंकि इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ IP69, IP68 और IP66 रेटिंग दी गई है।
ऐसे में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शानदार कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Motorola Edge 70 Max की यह डील आकर्षक साबित हो सकती है।








